प्रियजन, जय श्री राधामाधव ! भाद्रपद शुल्कपक्ष की अष्टमी तिथि 19 सितम्बर,
दिन शनिवार को हमारी प्राण प्यारी श्री राधारानी जी का दिव्य प्राकट्योत्सव
अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ सायंकाल 5.00 बजे से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर
श्री राधामाधव भगवान का सहस्त्रार्चन एवं दीपदान के पश्चात विशेष महाआरती
होगी तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण होगा। अतः आप सभी भक्तजन इस अवसर पर पधार
कर श्रीराधामाधव भगवान के दर्शन पूजन के पश्चात महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के
भागी बनें।