प्रिय भक्तजन,
जय श्री राधा माधव! भाद्र पद के शुक्ल पक्ष चतुर्थी (14 सितम्बर ) दिन सोमवार को मंगल मूर्ति विघ्न हर्ता भगवान श्री महागणपति के प्राकटय का उत्सव मनाया जायेगा, इस अवसर पर शाम 5:00 बजे से भगवान गणपति जी का सहस्रार्चन पूजन होगा। आप सभी भगवान गणपति के दर्शन व महाप्रसाद को ग्रहण कर पुण्य का लाभ प्राप्त करें।
श्री गरूड़ देव एवं ध्वजा
गर्भगृह के मुख्य द्वार पर भगवान श्री कृष्ण के वाहन गरूड़ देव विराजमान है एवं वहीं पर गरूड़ ध्वजा जो पीपल धातु की है प्रतिष्ठित हैं। इनक दर्शन मात्र से भगवान की कृपा प्राप्त होती है एवं अमंगलों का नाश होता है। विघ्नों की शांति होती है। पापों का नाश होता है। शुभ शकुन प्राप्त होता है।