श्री राधामाधव देवस्थानम्

Shri Radha Madhav Devasthanam

🔴 विशेष सूचना
प्रिय भक्तजन, जय श्री राधा माधव! भाद्र पद के शुक्ल पक्ष चतुर्थी (14 सितम्बर ) दिन सोमवार को मंगल मूर्ति विघ्न हर्ता भगवान श्री महागणपति के प्राकटय का उत्सव मनाया जायेगा, इस अवसर पर शाम 5:00 बजे से भगवान गणपति जी का सहस्रार्चन पूजन होगा। आप सभी भगवान गणपति के दर्शन व महाप्रसाद को ग्रहण कर पुण्य का लाभ प्राप्त करें।

श्री वास्तु देव पीठम

shri radha madhav devsthanam

श्री वास्तु देवता पीठम्

मंदिर प्रांगण के प्रमुख द्वार के निकट अग्निकोण में श्री वास्तुदेवता की प्रतिष्ठा है। यह मंदिर के वास्तुदेव हैं एवं सर्वप्रथम इन्ही की प्रतिष्ठा पूजा होने के बाद ही मंदिर निर्माण प्रारंभ हुआ था। इनकी पीठ पर शिला का कमलद प्रतिष्ठित है। इनके दर्शन पूजन एवं दीपदान से रक्षा प्राप्त होती है एवं वास्तुदेव रूपी हरि की कृपा से समस्त विघ्नों की शांति एवं सुख सौभाग्य प्राप्त होता है।

Scroll to Top